सिटी स्लिप एडमिट कार्ड से अलग होते हैं। जाहिर है, एडमिट कार्ड (Admit Card) जारी होने की तारीख भी अलग होगी और इसकी सूचना भी बाद में दी जाएगी। एग्जाम सिटी स्लिप के माध्यम से केवल ये जानकारी दी जाती है कि परीक्षा केंद्र किस जगह है जबकि एडमिट कार्ड में सेंटर के बारे में सारी जानकारी, दिशा-निर्देश, कैंडिडेट की पहचान आदि दिया होता है। एडमिट कार्ड जिसे प्रवेश पत्र भी कहा जाता है, इसके आधार पर ही परीक्षा केंद्रों पर एंट्री मिलती है। एडमिट कार्ड 8 अगस्त को जारी किए जाएंगे।