
Delhi News Coaching Flood: दिल्ली के कोचिंग सेंटर में हुए हादसे में तीन छात्रों की मौत हो गई। कोचिंग के बेसमेंट में जलभराव के कारण ये हादसा हुआ। हादसे में जान गंवाने वाले में बिहार की छात्रा तान्या, यूपी की छात्रा श्रेया यादव और केरल का पीएचडी स्टूडेंट नेविन डेल्विन शामिल थे। इन तीनों ही युवा की उम्र 25 से 28 के बीच थी। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। इनके सामने दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कोई अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी तो किसी से उनके परिवार वालों को बहुत उम्मीद थी।
श्रेया यादव के पिता का कहना है कि वो बचपन से ही मेधावी छात्रा थीं। इंटर की परीक्षा पास करने के बाद श्रेया ने केएनआई सुलतानपुर (Uttar Pradesh) से एग्रीकल्चर में बीएससी और एमएससी की पढ़ाई की थी। अप्रैल 2024 में उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली के राव आईएएस कोचिंग संस्थान (Delhi IAS Coaching) में दाखिला लिया था। श्रेया के पिता राजेंद्र यादव बसखारी बाजार में दूध की डेयरी चलाते हैं। वहीं चाचा धर्मेंद्र यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं, उनकी देख-रेख में मृतका दिल्ली में पढ़ाई कर रही थी। धर्मेंद्र यादव ने संस्थान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की मांग की है।
वहीं केरल के एर्नाकुलम जिले के रहने वाले नेविन अपने माता पिता की इकलौती संतान थे। नेविन एक फिल्म आलोचक थे और जेएनयू में पीएचडी की पढ़ाई कर रहे थे। नेविन के पिता उनकी मौत की खबर सुनते ही अपने होश खो बैठे। ऐसे में उनके मामा दिल्ली पहुंचे।
वहीं मृतकों में एक बिहार के औरंगाबाद जिले की रहने वाली 24 वर्षीय तान्या सोनी भी शामिल थी। वो पिछले डेढ़ साल से यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। परिजनों को इस घटना की जानकारी न्यूज के माध्यम से मिली, जिसके बाद उन्होंने परिचितों से जानकारी जुटाई तो पता चला की पानी में डूबने से तान्या की मौत हो गई है। तान्या ने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया था। वो यूपीएससी क्रैक करने का सपना लिए इस शहर में आईं थीं। मृतका के दादा गोपाल प्रसाद सोनी के आंखों के आंसू रुक नहीं रहे। उन्हें अपनी पोती से बहुत उम्मीद थी लेकिन एक हादसे (Coaching Flood) ने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। मृतका के पिता विजय सोनी तेलंगाना में इंजीनियर हैं।
Updated on:
30 Jul 2024 12:22 pm
Published on:
29 Jul 2024 03:32 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
