
GATE Result
GATE Result 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (IIT कानपुर) 16 मार्च को (ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट ऑफ इंजीनियरिंग) GATE 2023 का परिणाम जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने GATE 2023 का एग्जाम दिया है वे आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। आप को बता दे कि GATE 2023 परीक्षा का आयोजन 5, 6, 12 और 13 फरवरी, 2023 को किया गया था। कल रिजल्ट जारी होने के बाद GATE 2023 के लिए स्कोर कार्ड 21 मार्च, 2023 को जारी किए जाएंगे। आपको बता दे कि GATE 2023 की कट-ऑफ उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों, छात्रों की कुल संख्या, सीट की उपलब्धता आदि पर आधारित होगी। GATE परीक्षा इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी, विज्ञान, वाणिज्य आदि सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। GATE स्कोरकार्ड को PSU कंपनियों में उम्मीदवारों के लिए द्वार भी माना जाता है।
GATE 2023- महत्वपूर्ण तिथियां -
GATE 2023 परिणाम- 16 मार्च, 2023
GATE स्कोरकार्ड- 21 मार्च, 2023
GATE 2023 परीक्षा- 4, 5, 11, 12 फरवरी, 2023
GATE 2023 उत्तर कुंजी- 21 फरवरी, 2023 GATE 2023
उत्तर कुंजी आपत्तियां- 22 फरवरी से 25 फरवरी, 2023
GATE 2023 का कटऑफ सभी 29 पेपरों के लिए जारी किया जाएगा। GATE परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर GATE 2023 के क्वालीफाइंग अंकों की ऑनलाइन जांच कर सकेंगे। गेट क्वालीफाई कट ऑफ अंक 2023 सभी 29 विषयों के लिए अलग-अलग होंगे।
यह भी पढ़ें-बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम जल्द होगा जारी, जानें क्या है अपडेट
इस तरह से देखें GATE 2023 परीक्षा परिणाम -
उम्मीदवारों को सबसे पहले आईआईटी कानपुर की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जाना होगा।
यहां “GATEresult” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
लॉग इन करते ही आपको डैशबोर्ड पर आईआईटी कानपुर रिजल्ट चेक करने का विकल्प मिलेगा। अब यहां आप अपने परीक्षा परिणाम को अपनी जानकारी दर्ज करने के बाद देख सकते हैं।
इस तरह आप भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट पेज का प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।
यहां हम 2022 की कट ऑफ क्रमश: सामान्य, ओबीसी और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी की बता रहे है जो इस प्रकार रही थी - एयरोस्पेस इंजीनियरिंग (एई) 29.8 26.8 19.8, कृषि इंजीनियरिंग (एजी) 26.3 23.6 17.5, बायोमेडिकल इंजीनियरिंग (बीएम) 25 22.5 16.6, जैव प्रौद्योगिकी (बीटी) 35.5 31.9 23.6 रही थी।
यह भी पढ़ें- दिल्ली EWS नर्सरी एडमिशन की पहली लिस्ट जारी, 50 हजार सीटों पर मुफ्त मिलेगा एडमिशन
Published on:
15 Mar 2023 02:32 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
