
GATE 2025 Correction Window Open Today: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, आईआईटी रूड़की ने गेट परीक्षा 2025 के लिए करेक्शन विंडो खोल दिया है। संस्थान की ओर से करेक्शन के लिए जारी लिंक सक्रिय कर दिया गया है। ऐसे कैंडिडेट्स जो वर्ष 2025 में परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं वे इस लिंक पर जाकर अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट का पता है, gate2025.iitr.ac.in
जारी नोटिस के अनुसार, सुधार करने की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है और आखिरी तारीख 6 नवंबर है। 6 नवंबर 2024 तक फॉर्म में करेक्शन कर लें। कैंडिडेट्स का नाम, जन्म तिथि, परीक्षा शहर की पसंद, मौजूदा पेपर में बदलाव, दूसरा पेपर जोड़ना आदि जानकारी में बदलाव किया जा सकता है। इन चीजों में बदलाव करने के लिए 500 रुपये की फीस देनी होगी।
Updated on:
01 Nov 2024 09:15 am
Published on:
01 Nov 2024 09:03 am
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
