
General Science Questions and answers in hindi mock test online
General Science Questions: रोजमर्रा के जीवन में हमारे साथ कई वैज्ञानिक घटनाएं घटती हैं, जिन्हें हम नजरअंदाज कर देते हैं या फिर हमें उनका पता ही नहीं चलता। हम ऐसी ही कुछ चीजों के पीछे छिपे विज्ञान के बारे में यहां जानेंगे।
ये भी पढ़ेः करोड़पति बनने के लिए 12वीं के बाद करें ये कोर्स
प्रश्न (1) - कंप्यूटर डिवाइस को माउस क्यों कहते हैं?
माउस का आविष्कार अमरीकी वैज्ञानिक डगलस एंजेलबार्ट ने 1963 में किया था। यह आविष्कार की-बोर्ड युक्त पर्सनल कंप्यूटर के 1977 में हुए आविष्कार के काफी पहले हो गया। शुरू में एंजेलबार्ट ने इसके साथ लगा कॉर्ड इसके पीछे लगाया, जिसके कारण वह दुमदार चूहे जैसा लगने लगा। हालांकि बाद में कॉर्ड को आगे लगा दिया गया और अब तो बगैर कॉर्ड वाले माउस आ रहे हैं, पर इसे माउस कहना शुरू हुआ तो चलता ही रहा।
प्रश्न (2) - नेल पॉलिश नाखून पर लगते ही क्यों सूख जाती है?
यह गुण नेल पॉलिश के तरल सॉल्वेंट का है। जब यह शीशी के भीतर होती है, तब यह सॉल्वेंट बाहरी दबाव के कारण उड़ता नहीं है। नाखून पर लगते ही यह सॉल्वेंट उड़ जाता है।
प्रश्न (3) - नारियल के भीतर पानी कहां से आता है?
आपने देखा होगा कि नारियल के पेड़ सागर तट से कुछ दूर ज्वार-भाटा क्षेत्र के बाहर होते हैं। ऐसे इलाकों में जमीन के नीचे काफी पानी होता है। यह पानी खारा नहीं होता। ऑस्मॉसिस की क्रिया के माध्यम से पेड़ की जड़ों से यह पानी शिखर तक जाता है। पानी में यदि नमक होता भी है तो वह इस प्रक्रिया में फिल्टर हो जाता है। नारियल के फल में पानी पहुंचने की इस प्रक्रिया को भ्रूणपोष (एंडोस्पर्म) कहते हैं। प्रकृति ने यह व्यवस्था हर तरह के फलों में की है।
प्रश्न (4) - मांसपेशियों में खिंचाव क्यों?
आपने फुटबॉल, क्रिकेट और हॉकी के मैदान में अक्सर खिलाडिय़ों को मांसपेशियों के खिंचाव से परेशान देखा होगा। इसकी वजह है मांसपेशियों की सहन-सीमा का खत्म होना। यह खिंचाव मसल या उसे हड्डी से जोडने वाले टेंडंस में होता है। इसके कई स्तर होते हैं। मसल के फाइबर को पहुंची क्षति काफी जल्दी दूर हो जाती है, पर कई बार उसे ठीक होने में कई दिन भी लगते हैं।
Published on:
21 Dec 2019 06:11 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
