जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त ने बताया कि कॉलेज के मैदान, प्रांगण और कक्षाएं काफी निचाई पर हैं जिसके कारण बरसात के दिनों में जलभराव हो जाता है उसका असर कॉलेज भवन और कक्षों पर पड़ा है। पानी को कॉलेज परिसर मे घुसने से रोकने के प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। हाल ही में कॉलेज प्रांगण में 200 पौधे रोपे गए हैं। साफ-सफाई को लेकर छात्र और शिक्षक जागरुक हैं और ऐसा कॉलेज निरीक्षण में देखने को मिला भी है। इंटर का परिणाम इस साल 96 प्रतिशत और हाईस्कूल का 86 प्रतिशत रहा। एक से कक्षा पांच तक इस कॉलेज में केवल 31 स्टुडेंट्स ही हैं। महिला इंटर कॉलेज होने के बावजूद वहां गृह विज्ञान विषय की मान्यता नहीं है और इंटर में इस साल पहली बार गणित की मान्यता दी गई है। कॉलेज में प्रधानाचार्य समेत कई शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं। इस कॉलेज की स्टुडेंट्स की क्षमता 2000 है, पर वहां पढ़ते ७५० स्टुडेंट्स ही हैं।