प्रश्न (1) - भोजन करने के तुरंत बाद झपकी क्यों आती है?
कार्बोहाइड्रेटस, चिकनाई और शक्कर के सेवन के बाद जैसे ही भोजन हमारे पेट के भीतर छोटी आंत तक पहुुचता है दिमाग पूरे शरीर को संदेश भेजता है कि आराम करो। इसे पैरासिम्पैथेटिक नर्वस सिस्टम कहते हैं। इसका मतलब है कि अब भोजन पचाने का समय है। शरीर को दूसरे कार्यों सेरोको। शोधकर्ताओं ने मस्तिष्क के हाइपोथैलमस क्षेत्र में ओरेक्सिन न्यूरॉन्स का पता लगाया है जो ग्लूकोज का स्तर बढ़ते ही सक्रिय हो जाते हैं। ये न्यूरॉन प्रोटीन ओरेक्सिन तैयार करते हैं जो दिमाग की जागृत अवस्था को कम करता है ताकि शरीर आराम करे। जब हम अधिक कैलोरी वाला भोजन करते हैं तो मस्तिष्क ऊर्जा को पाचन की ओर स्थानांतरित करता है। इसके लिए वह लाल रक्त कोशिकाओं को भोजन तोडऩे, शरीर में पोषक तत्वों ले जाने के लिए भेजता है। इस कारण सुस्ती और नींद आती है। इसका मतलब यह भी है कि यदि आप जल्द पचने वाला भोजन करेंगे तो सुस्ती कम होगी। होमियोस्टेटिक नींद ड्राइव और बॉडी साइकिल (सरकाजियन) भी नींद का कारण हैं। दरअसल स्लीप ड्राइव मस्तिष्क के भीतर एक रसायन एडेनोसाइन के क्रमिक निर्माण के कारण होती है। जितनी देर इंसान जागा हुआ रहता है, एडेनोसाइन उसके भीतर सोने की उतनी इच्छा प्रेरित करता है। एडेनोसाइन रात को सोने के पहले व दोपहर को ज्यादा होता है। दोनों समय हमारे भोजन के भी हैं।