5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोवा बोर्ड ने जारी किए 12वीं के परिणाम

गोवा बोर्ड एचएसएससी 2018 के परिणाम का इंतजार कर रहे 18 हजार 499 उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है।

2 min read
Google source verification

image

Jameel Ahmed Khan

Apr 28, 2018

GBSHE Result 2018

Goa Board

गोवा बोर्ड एचएसएससी 2018 के परिणाम का इंतजार कर रहे 18 हजार 499 उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) ने HSSC 2018 का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया। इस साल पास प्रतिशत 85.53 रहा। बच्चे अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.gbshse.gov.इन पर देख सकते हैं। पिछली साल की तरह, इस साल भी गोवा बोर्ड दसवीं का परिणाम मई में घोषित कर सकता है। हालांकि, इसके लिए बोर्ड ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

18 हजार 499 उम्मीदवारों में से 4 हजार 321 बच्चों कला, 5 हजार 595 बच्चों ने वाणिज्य और 5 हजार 728 बच्चों ने विज्ञान की परीक्षा में शामिल हुए थे। 2 हजार 855 बच्चों ने 12 वीं में वोकेशनल कोर्स चुना था।

परिणाम देखने के लिए बच्चों को गोवा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.gbshse.gov. in जाना होगा। परिणाम जानने के लिए एसएमएस (sms) सुविधा भी है। वेब साइट खोलने के बाद बच्चों को गोवा बोर्ड एचएसएससी रिजल्ट 2018 पर क्लिक करना होगा। साइट खोलने के बाद बच्चों को मांगी गई जानकारी, जैसे रोल नंबर और सीट नंबर डालने होंगे। उसके बाद जान कारी भरने के बाद आपको अगले बटन पर क्लिक करना होगा। अपना परि णाम देखने के बाद बच्चे उसे डाउन लोड कर प्रिंट आउट ले सकते हैं।

12वीं का परिणाम बच्चे एसएमएस (sms) के जरिए भी जान सकते हैं। एसएमएस के जरिए परि णाम जाने के लिए बच्चों को GOA12 (space) सीट नंबर लिख कर 56263/58888/5676750/54242 पर भेज सकते हैं। या फिर GB12 (space) सीट नंबर लिख कर 54242 पर भी भेज सकते हैं। एचएसएससी (HSSC) परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद बच्चों को 12वीें के पास सर्टिफिकेट दे दिए दिए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल गोवा बोर्ड का 12वीं का परिणाम 89 प्रतिशत रहा था। बोर्ड की पूरक परीक्षा जून में आयोजित की जा सकती है। आधिकारिक तारीख 12वीं और 10वीं के परि णाम घोषित करने के बाद ही जारी की जाएगी।