CBSE शनिवार को जारी करेगा 12वीं का रिजल्ट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) शनिवार को 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम की घोषणा करेगा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। स्कूल शिक्षा सचिव अनिल स्वरूप ने एक ट्वीट कर कहा, "शैक्षणिक सत्र 2017-18 के सीबीएससी कक्षा 12 के परिणाम 26 मई को घोषित किए जाएंगे।" कक्षा 10 की परीक्षा के नतीजों के ऐलान की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। बता दें कि सीबीएसई की 12वीं क्लास के लिए कुल 11,86,306 छात्रों ने पंजीकरण किया था। यह परीक्षा देश भर में स्थित 4,138 केंद्रों पर कराई गई थी। परीक्षा 13 अप्रैल को खत्म होनी थी। आखिरी पेपर फिजिकल एजुकेशन का था।