10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्रेजुएशन के छात्रों के पास 10 लाख जीतने का मौका, RBI के इस प्रतियोगिता में ले सकते हैं भाग, जानें पूरी खबर

RBI द्वारा इस प्रतियोगिता को चार चरणों में आयोजित किया जा रहा है। पहला चरण 19 से 21 सितंबर के बीच ऑनलाइन होगा। यह हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा। दूसरे चरण में...

less than 1 minute read
Google source verification

देशभर के ग्रेजुएशन के छात्रों के लिए 10 लाख रुपये इनाम जीतने का मौका है। दरसअल, भारतीय रिजर्व बैंक अपनी 90वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक विशेष राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। यह प्रतियोगिता देश भर के स्नातक छात्रों के लिए खुली है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छात्रों को 17 सितंबर की रात 9 बजे तक आरबीआई के विशेष वेबसाइट rbi90quiz.in/students/register पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। यह प्रतियोगिता सभी स्नातक पाठ्यक्रमों के छात्रों के लिए है।

RBI द्वारा इस प्रतियोगिता को चार चरणों में आयोजित किया जा रहा है। पहला चरण 19 से 21 सितंबर के बीच ऑनलाइन होगा। यह हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा। दूसरे चरण में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन कॉलेजों के बीच होगा। तीसरा और चौथा चरण जोनल और राष्ट्रीय राउंड होगा, जिसमें जोनल राउंड के विजेता राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेंगे। यहां देशभर के कॉलेजों का राष्ट्रीय स्तर पर एक दूसरे से मुकाबला होगा।

यह खबर भी पढ़ें :-Kamal Haasan : 69 साल के मशहूर फिल्म अभिनेता कमल हासन बन गए विद्यार्थी, अमेरिका में इस कोर्स की लेंगे ट्रेनिंग

RBI : इस तारीख तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन


राष्ट्रीय स्तर पर, शीर्ष तीन विजेताओं को 10 लाख, 8 लाख और 6 लाख रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। छात्रों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए RBI के पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसमें रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तारीख 17 सितंबर है।