‘चाची 420’, ‘इंडियन’, ‘विक्रम’ और ‘कल्कि 2898 AD' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके मशहूर फिल्म अभिनेता Kamal Haasan असल जिंदगी में अब विद्यार्थी की भूमिका में नजर आएंगे। दरअसल एक्टर कमल हासन ने अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी में आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (AI) के एक शार्ट टर्म कोर्स में एडमिशन ले लिया है। AI हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है, आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल सभी सेक्टर में किया जा रहा है। AI की मदद से कोई भी आसानी से बहुत अच्छे तरीके से किया जा सकता है। हाल ही में रिलीज हुई 'कल्कि 2898 AD' फिल्म में Kamal Haasan ने अहम भूमिका निभाई थी। जिसमें AI का इस्तेमाल किया गया था।