
Ahmedabad. गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) की ओर से फरवरी-मार्च-2025 में ली गई 12वीं सामान्य संकाय की बोर्ड परीक्षा का परिणाम 93.07 प्रतिशत रहा। यह गत वर्ष के 91.93 प्रतिशत परिणाम की तुलना में 1.14 फीसदी अधिक है।सोमवार सुबह 10.30 बजे बोर्ड की वेबसाइट पर सोमवार सुबह 10:30 बजे परिणाम घोषित किया गया। इस साल भी छात्राओं ने बाजी मारी। छात्राओं का परिणाम जहां 95.23 प्रतिशत, रहा वहीं छात्रोंं का परिणाम 90.78 प्रतिशत रहा। छात्रों की तुलना में छात्राओं का परिणाम 4.45 फीसदी अधिक रहा।
सबसे ज्यादा 97.20 प्रतिशत परिणाम बनासकांठा जिले का रहा। 87.77 फीसदी परिणाम के साथ वडोदरा जिला राज्य में फिसड्डी रहा। राज्य के 516 परीक्षा केन्द्रों में छह परीक्षा केन्द्रों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इसमें सप्रेडा, वांगध्रा, चंद्राला, छाला, लिम्बोद्रा और मीठापुर केन्द्र शामिल हैं, जबकि 52.56 प्रतिशत परिणाम के साथ कच्छ जिले का खावडा इस साल भी सबसे फिसड्डी केन्द्र रहा। गत वर्ष भी छाला केन्द्र का परिणाम सबसे ज्यादा था।
100 फीसदी परिणाम वाली स्कूलों की संख्या इस साल भी बढ़ी है। इस वर्ष 2005 स्कूलों का परिणाम 100 फीसदी रहा। 2024 में यह संख्या 1609 थी। इससे पहले 2023 में ऐसे स्कूलों की संख्या केवल 311 थी। फरवरी-मार्च माह में ली गई 12वीं सामान्य संकाय की परीक्षा में 364485 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 362506 ने परीक्षा दी, जिसमें से 337387 विद्यार्थी पास हुए हैं।
संकायों के आधार पर देखें तो उच्चतर उत्तर बुनियादी संकाय 94.04 प्रतिशत के साथ अव्वल रहा। सामान्य संकाय का परिणाम 93.07 फीसदीरहा। जबकि व्यवसायलक्षी संकाय का परिणाम 90.81 फीसदी रहा। तीनों संकायों का संयुक्त परिणाम 91.93 प्रतिशत रहा।माध्यमों में गुजराती अव्वलमाध्यम के आधार पर परिणाम को देखें तो सबसे ज्यादा 91.98 प्रतिशत परिणाम गुजराती माध्यम का रहा। उर्दू का 97.62 प्रतिशत, मराठी का 94.07 प्रतिशत, अंग्रेजी का 92.80 प्रतिशत और हिंदी माध्यम का परिणाम 85.84 प्रतिशत रहा।
वर्ष परिणाम प्रतिशत
2025-93.07
2024-91.93
2023-73.27
2022-86.91
2021- मास प्रमोशन-100
2020-76.29
ए1-5660
ए2-40331
बी1-78882
बी2-96370
सी1-79860
सी2-33800
डी-2436
ई1-48
एनआई-27098
उत्तीर्ण-337387
Published on:
05 May 2025 09:18 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
