
45 हजार शिक्षकों के पद समाप्त Symbolic Image-Freepik)
HSSC CET: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल देर रात सक्रिय कर दिया। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि पोर्टल बुधवार रात 11:59 बजे से लाइव हो गया, और शुरुआती दो घंटों में लगभग 8,976 अभ्यर्थियों ने पोर्टल पर विजिट किया, जिनमें से हजारों ने पंजीकरण भी कर लिया।
इस बार का CET परीक्षा कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ आयोजित की जा रही है। जिसमें परीक्षा तीन वर्षों तक वैध मानी जाएगी। साथ ही अब स्क्रीनिंग टेस्ट में पदों की संख्या के मुकाबले 10 गुना ज्यादा उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जबकि पहले यह अनुपात चार गुना था। सामाजिक-आर्थिक आधार पर मिलने वाले 5 अतिरिक्त अंक अब नहीं मिलेंगे। हरियाणा पुलिस, जेल विभाग और होमगार्ड की भर्तियां भी अब CET के माध्यम से होंगी।
जिन उम्मीदवारों ने नवंबर 2022 में हुई CET परीक्षा में भाग लिया था या रजिस्ट्रेशन कराया था, वे अपनी पुरानी रजिस्ट्रेशन संख्या का ही उपयोग करें। नए अभ्यर्थियों को एक नई रजिस्ट्रेशन ID दी जाएगी, जो भविष्य में सभी परीक्षाओं के लिए मान्य रहेगी। CET की लिखित परीक्षा में शामिल होने की कोई सीमा नहीं है। उम्मीदवार जितनी बार चाहें, परीक्षा दे सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 12 जून, रात 11:59 बजे तक
फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 14 जून, शाम 6 बजे तक
आयोग ने यह स्पष्ट किया है कि तारीख आगे नहीं बढ़ाई जाएगी और दस्तावेजों में बदलाव के लिए अलग से कोई समय नहीं दिया जाएगा।
अभ्यर्थी किसी भी समस्या या शंका के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 9063493990 पर संपर्क कर सकते हैं।
योग्यता: ग्रुप C पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं या समकक्ष होनी चाहिए। वहीं आयु सीमा 18 से 42 वर्ष होनी चाहिए। नियमानुसार आरक्षित वर्गों को छूट दी जाएगी।
परीक्षा पैटर्न:
कुल प्रश्न: 100 (MCQ)
कुल अंक: 100
समय अवधि: 1 घंटा 45 मिनट
न्यूनतम अंक: सामान्य वर्ग के लिए 50%, आरक्षित वर्ग के लिए 40%
2022 के बाद पहली बार हरियाणा में CET परीक्षा का आयोजन हो रहा है। ग्रुप C और D की सभी सरकारी भर्तियों में अब CET अनिवार्य है। अनुमान है कि इस बार लगभग 14 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हो सकते हैं, जिनमें हरियाणा के बाहर के आवेदक भी होंगे, हालांकि उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। परीक्षा की तारीख फिलहाल घोषित नहीं हुई है।
Updated on:
29 May 2025 10:27 am
Published on:
29 May 2025 10:27 am
