भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने के लिए चर्चित संस्थान सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार ने शिक्षकों से अपनी मातृभाषा हिंदी में बच्चों को पढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि इससे बच्चे उस विषय को आसानी से और अच्छे तरीके से समझ सकेंगे। आनंद शुक्रवार को आईआईटी, खडग़पुर परिसर में आयोजित हिंदी दिवस समारोह में कहा कि हिंदी एक ऐसी भाषा है, जिससे अधिकांश भारतीय सहज हैं, लेकिन हम अपने बच्चों पर घर की भाषा (आम बोलचाल की भाषा), हिंदी और अंग्रेजी सीखने या बोलने का दबाव बनाते हैं। इससे बच्चों पर तीन भाषाएं सिखने का दबाव रहता है।