MPBSE Board Exam Pattern 2021: एमपी बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया है। इस बार ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्नों की संख्या और उसके लिए समय का निर्धारण भी किया गया है। पहली बार बोर्ड परीक्षा में OMR शीट का इस्तेमाल किया जाएगा। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में कुल 50 क्वेश्चनस निर्धारित किए हैं। इन प्रश्नों में से 30 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगें। परीक्षार्थियों को इनके उत्तर OMR शीट पर देने होंगें। इन बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर देने के लिए परीक्षा अवधि का प्रथम 30 मिनट निर्धारित किया गया है। इनके उत्तर देने के लिए परीक्षार्थी को बोर्ड द्वारा दिए गए ओएमआर शीट पर सही उत्तर के गोले को ब्लैक करना होगा। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 30 अप्रैल से शुरू होकर मई के तीसरे सप्ताह तक चलेंगी।