
NTA NEET (UG) Result 2019
NEET UG 2019 Result : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। नीट के परिणाम जारी होते ही वेबसाइट के सर्वर पर दबाव अधिक होने से ओपन नहीं हो पा रही है। विद्यार्थी थोड़ा इंतजार करके वेबसाइट पर रिफ्रेश करते रहें। नीट (UG) परीक्षा में टॉप टेन में ज्यादातर लड़कों ने बाजी मारी है, टॉप 10 में सिर्फ एक लड़की शामिल है। इस साल नीट में राजस्थान के नलिन खंडेलवाल ने 720 में से 701 अंक हासिल करके पहली रैंक के साथ ऑल इंडिया टॉप किया है। वहीं लड़कियों में तेलंगाना की माधुरी रैड्डी ने 720 में से 695 अंक हासिल करके सातवीं रैंक के साथ ऑल इंडिया टॉप किया है।
राजस्थान के नलिन खंडेलवाल की ऑलइंडिया में पहली रैंक आई है। नलिन ने 720 में से 701 अंक हासिल किए हैं। ऑल इंडिया में दूसरी रैंक पाई है दिल्ली के भाविक बंसल ने। बता दें कि नीट रिजल्ट 2019 (NEET Result 2019) आज नतीजे घोषित हो गए हैं। जिन स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी है, वे अपने नतीजे ntaneet.nic.in पर देख सकेंगे। विद्यार्थी निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके सीधे परिणाम देख सकते हैं।
NEET UG 2019 Result डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
ये हैं टॉपर्स
. नाम - मार्क्स - राज्य
1. नलिन खंडेलवाल - 701 - राजस्थान
2. भाविक बंसल - 700 - दिल्ली
3. अक्षत कौशिक - 700 - उत्तर प्रदेश
4. स्वास्तिक भाटिया - 696 - हरियाणा
5. अनंत जैन - 695 - उत्तर प्रदेश
6. सार्थक राघवेंद्र - 695 - महाराष्ट्र
7. माधुरी रेड्डी - 695 - तेलांगना
8. ध्रुव कुशवाहा - 695 - उत्तर प्रदेश
09. मिहिर राय - 695 - दिल्ली
10. राघव दुबे - 691 - मध्यप्रदेश
NTA NEET Result 2019 के बाद होगी काउंसलिंग
नीट रिजल्ट 2019 जारी होने के बाद अंक के आधार पर काउंसलिंग होगी और अंडरग्रेजुएट मेडिकल कॉलेज में एडमिशन होग।. NEET 2019 Result जारी होने के बाद मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, एमसीसी के होमपेज पर NEET काउंसलिंग 2019 की सूची जारी कर दी जाएगी। आपको बता दें कि साल 2018 में NEET काउंसलिंग का पहला फेज 31 अगस्त से 3 सितंबर तक आयोजित किया गया था।
NEET UG 2019 Cut Off Marks
इस साल कट-ऑफ पिछले साल के मुकाबले ज्यादा होगी। इस साल विशेषज्ञों का कहना है कि सामान्य वर्ग के लिए कट ऑफ 125 से 135 अंक रहेगी। वहीं ये भी कहा जा रहा है कि ये 130 से 140 भी हो सकती है। हालांकि कॉलेज में एडमिशन के लिए उम्मीदवार के पास 510-520 अंक होने अनिवार्य हैं। एससी/ एसटी और ओबीसी श्रेणियों के लिए कट ऑफ 96 अंक हो सकती है। विशेष जरूरतों वाले उम्मीदवारों के लिए, कट-ऑफ 107-118 के बीच हो सकती हैं। नीट कट-ऑफ की गणना परसेंटाइल के आधार पर की जाती है।
5 और 20 मई को हुई थी परीक्षा
बता दें कि NEET 2019 परीक्षा 5 और 20 मई को आयोजित की गई थी। एग्जाम पेन और पेपर आधारित मोड में और अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू के अलावा 8 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित किया गया था। NEET 2019 के लिए कुल 15,19,375 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें से 14,10,754 उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे।
Published on:
05 Jun 2019 05:30 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
