
RBSE 8th Board Result 2019
Rajasthan Board RBSE Class 8th Result 2019 : राजस्थान बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा 8वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। जो विद्यार्थी सत्रांत परीक्षाओं में उपस्थित हुए थे, वे आठवीं बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आठवीं बोर्ड रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निदेशक ने जारी किए हैं। पिछले वर्ष की बात करें तो आठवीं बोर्ड रिजल्ट 8 जून को जारी किए गए थे। इस बार बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी करने की जानकारी को लेकर शिक्षा राज्यमंत्री द्वारा ट्वीट किए गए थे। इस बार आठवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट http://bserexam.net पर भी उपलब्ध होंगे। परिणाम सबसे पहले डाउनलोड करने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
RBSE Class 8th Result 2019 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
RBSE 8th Board Result 2019 on Mobile Phone Vaya SMS
विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम मोबाइल पर मेसेज के द्वारा भी प्राप्त कर सकते हैं। मोबाइल RBSE Class 8th Result 2019 पाने के लिए सबसे पहले विद्यार्थी को मोबाइल के मेसेज इनबॉक्स में जाना होगा। यहां टाइप करना होगा RESULTRAJ8roll number और इसे 56263 पर भेजना होगा। परिणाम जारी होने के साथ ही मेसेज के द्वारा परिणाम और प्राप्तांक भेज दिए जाएंगे। इस साल आठवीं की परीक्षा में करीब साढ़े 11 लाख विद्यार्थी उपस्थित हुए थे। बोर्ड द्वारा आठवीं बोर्ड प्रवेश, परीक्षा और उससे संबंधित सभी कार्यों के लिए अलग से पोर्टल बना दिया गया है। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट और उससे संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं। रिजल्ट जारी होने के साथ ही सबसे पहले परिणाम पत्रिका के रिजल्ट पोर्टल http://results.patrika.com/ से डाउनलोड किए जा सकेंगे।
How To Download RBSE Class 8th Result 2019
आठवीं बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले विद्यार्थी राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.rajresults.nic.in या http://bserexam.net पर जाएं। या सबसे पहले और सबसे तेज रिजल्ट पाने के लिए http://results.patrika.com/ पर क्लिक करें। क्लिक करने के साथ ही रिजल्ट पेज पर RBSE 8th Result 2019 का लिंक दिखाई देगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद विद्यार्थी को रोल नंबर की मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी। जानकारी भरकर सबमिट करने के साथ ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देंगे, जिन्हे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।
Updated on:
07 Jun 2019 04:20 pm
Published on:
04 Jun 2019 04:01 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
