
TBSE class 12th Result 2019
TBSE Class 12th Result 2019 : त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (TBSE) ने कक्षा 12 कला, वाणिज्य और मदरसा फाजिल सत्रांत परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। विद्यार्थी जो टीबीएसई कक्षा 12 कला, वाणिज्य और मदरसा फ़ाज़िल परीक्षा 2019 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे टीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट- tripuraresults.nic.in- पर जाकर अपना परिणाम डाउनलोड सकते हैं। विद्यार्थी निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी सीधे परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
TBSE Class 12th Result 2019 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
उम्मीदवारों को अपने परिणाम प्राप्त करने के लिए त्रिपुरा बोर्ड की कक्षा 12वीं पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। TBSE ने 1 मार्च से 30 मार्च, 2019 तक विभिन्न केंद्रों पर उच्चतर माध्यमिक परीक्षाएं आयोजित की थीं। TBSE ने कक्षा 12वीं विज्ञान के परिणाम 21 मई, 2019 को घोषित किए थे।
How To Check TBSE Class 12th Result 2019
विद्यार्थी सबसे पहले परिणाम चेक करने के लिए टीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट- tripuraresults.nic.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर दिए गए परिणाम के लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करने के साथ ही नई टैब में आपको अपना TBSE रोल नंबर डालना होगा और सबमिट पर क्लिक करना होगा। सबमिट करने के साथ ही परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देंगे, जिन्हे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।
Published on:
06 Jun 2019 10:34 am
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
