
Bihar Board Dummy Admit Card 2020
BSEB Dummy Admit Card 2020: बिहार बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों के फाइनल डमी ऐडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड में त्रुटि हुई है, वे त्रुटि सुधार करवा सकते हैं। इस बार डमी एडमिट कार्ड अंतिम बार जारी किया जा रहा है। इसे आप बिहार बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट bseb.interedu.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
BSEB dummy admit card 2020 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
फाइनल डमी ऐडमिट कार्ड विद्यार्थियों को अपनी डिटेल्स में सुधार का अंतिम मौका दे रहा है। बिहार बोर्ड द्वारा आवेदन जांचे जाने पर विद्यार्थियों के फॉर्म में ***** के स्थान पर गलत जानकारी दी है यहां मेल के स्थान पर फीमेल और फीमेल के स्थान पर मेल लिखा पाया गया है। इसलिए बिहार बोर्ड एक बार फिर फाइनल डमी ऐडमिट कार्ड जारी कर रही है ताकि छात्र-छात्राएं अपने ऐडमिट कार्ड के विवरण में अगर कोई गलती है तो उसमें सुधार कर सकें।
डमी ऐडमिट कार्ड में जो जानकारी होगी वहीं आगे विद्यार्थियों के सर्टिफिकेट्स और मार्कशीट पर भी होगी। डमी ऐडमिट कार्ड में 4 जनवरी 2020 तक सुधार कर सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को अपने प्राधानाचार्य से संपर्क करना होगा। इसके बाद सुधार का कोई मौका नहीं दिया जाएगा।
Published on:
04 Jan 2020 11:50 am
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
