
CBSE Class 10th, 12th Date Sheet 2021: सीबीएसई ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों को परीक्षा से संबंधित जरुरी निर्देश भी दिए हैं। साथ ही परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं भी दी गई। परीक्षार्थी अपनी डेटशीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार बोर्ड परीक्षाओं के पाठ्यक्रम में भी कटौती की गई है। परीक्षा 4 मई से ऑफ़लाइन मोड में शुरू होगी, जो 10 जून 2021 को समाप्त होगी।
CBSE Board Exam 2021 Admit Card
मई महीने के शुरुआत में परीक्षा होने के कारण बोर्ड परीक्षाओं के एडमिट कार्ड अप्रैल के आखिर तक जारी होने की संभावना है। इस वर्ष पाठ्यक्रम को 30 फीसदी तक घटा दिया गया है, और पेपर में 33 फीसदी इंटरनल चॉइस के प्रश्न पूछे जाएंगे।
प्रैक्टिकल एग्जाम स्कूल स्तर पर होंगे आयोजित
सीबीएसई बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं मार्च के बाद आयोजित की जाएंगी। सीबीएसई बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम डेट्स 2021 की घोषणा सम्बन्धित स्कूलों द्वारा अलग-अलग की जानी है। दूसरी तरफ, सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के 10 जून 2021 तक समाप्ति के बाद नतीजों की घोषणा 15 जुलाई तक कर दी जाएगी।
How To Download CBSE Class 10th, 12th Date Sheet 2021
सीबीएसई दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट, cbse.nic.in पर जाएं। यहां सेकेंड्री कक्षा के स्टूडेट्स को अपना सीबीएसई बोर्ड 10वीं डेटशीट 2021 डाउनलोड करने के लिए या सीनियर सेकेंड्री के स्टूडेट्स को अपना सीबीएसई बोर्ड 12वीं डेटशीट 2021 डाउनलोड करने के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर ‘रिसेंट एनाउंसमेंट्स’ या ‘लेटेस्ट@सीबीएसई’ सेक्शन में उपलब्ध कराए गए लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नए पेज पर 10वीं या 12वीं के लिए डेटशीट 2021 के सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करने के साथ ही डेटशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।
Published on:
02 Feb 2021 06:55 am
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
