
CBSE CTET 2021 Result: सीबीएसई ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2021 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। सीटेट परीक्षा 31 जनवरी 2021 को आयोजित हुई थी और इसकी प्रोविजनल आंसर की 19 फरवरी 2021 को जारी कर दी गई है। गलत उत्तरों पर आपत्ति के लिए 21 फरवरी निर्धारित की गई थी। बोर्ड द्वारा आपत्तियों पर विचार के बाद परिणाम हैं।
सीटीईटी का रिजल्ट सीबीएसई द्वारा अधिकृत वेबसाइट Ctet.Nic.In पर उपलब्ध है। सीटीईटी 2021 परीक्षा के पेपर-1 में 12,19,220 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे वहीं पेपर- 2 की परीक्षा 10,77,842 कैंडिडेट्स ने दी है। इस प्रकार इस बार सीबीएसई की केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा 2021 में 22 लाख से अधिक 22,97,062 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे।
अर्हता प्राप्त करने के लिए जरुरी मार्क्स
सीटीईटी 2021 परीक्षा में पास होने के लिए जनरल कैटेगरी के स्टूडेंट्, तो कम से कम 60 फीसदी मार्क्स अर्थात 150 में से 90 मार्क्स लाने जरूरी हैं। जबकि ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए पासिंग क्राइटेरिया 55 फीसदी तय की गई है. अर्थात उन्हें 150 में से 82 मार्क्स लाने अनिवार्य हैं।
CTET 2021 Validity
जो कैंडिडेट्स सीटेट 2021 की परीक्षा में सीबीएसई द्वारा निर्धारित पासिंग मार्क्स प्राप्त कर लेंगे। उन्हें सीबीएसई द्वारा सीटीईटी स्कोर कार्ड और सीटीईटी की सर्टीफिकेट प्रदान की जायेगी। इस बार से इस सर्टीफिकेट की वैधता आल लाइफ मान्य होगी। आपको बतादें कि इससे पहले सीटीईटी की वैधता केवल सात साल के लिए ही होती थी।
Published on:
26 Feb 2021 02:59 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
