22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NEET PG 2021 Admit Card: नीट पीजी परीक्षा के एडमिट कार्ड कुछ ही देर में होंगे जारी, ऐसे करें डाउनलोड

NEET PG 2021 Admit Card: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन द्वारा कुछ ही देर में नीट पीजी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। नीट पीजी परीक्षा का आयोजन 18 अप्रैल, 2021 को होगा।

2 min read
Google source verification

image

Deovrat Singh

Apr 12, 2021

neet_pg_2021.png

NEET PG 2021 Admit Card: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन द्वारा कुछ ही देर में नीट पीजी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। नीट पीजी परीक्षा का आयोजन 18 अप्रैल, 2021 को होगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार, अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए NBE की आधिकारिक वेबसाइट, nbe.edu.in पर जाएं। आधिकारिक वेबसाइट का डाइरेक्ट लिंक निचे patrika.com की वेबसाइट पर भी दिया हुआ है।

Click Here For Download Admit Card

NEET PG 2021 Important Dates
नीट पीजी 2021 एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि - 12 अप्रैल 2021
नीट पीजी 2021 एग्जाम डेट - 18 अप्रैल 2021
नीट पीजी 2021 रिजल्ट डेट - 31 मई 2021

Read More: फिजिशियन और एनेस्थेटिस्ट सहित जीडीएमओ के लिए निकली वैकेंसी, इंटरव्यू के लिए यहां करें अप्लाई

NEET PG 2021 Exam Pattern
नीट पीजी 2021 का आयोजन देश के प्रमुख शहरों में 18 अप्रैल 2021 को किया जाएगा। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे और 30 मिनट की होगी। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन भी किया जाएगा।

Read More: आरडीपीआर में यंग प्रोफेशनल्स के लिए निकली कई पदों पर भर्ती, जल्द करें अप्लाई

How To Download NEET PG 2021
नीट पीजी 2021 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं। इसके बाद, होमपेज पर दिए गए नीट पीजी प्रोग्राम के बॉक्स पर क्लिक करें। आगे नीट पीजी के पेज पर एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें। लीक पर क्लिक करने के साथ ही नई टैब में रजिस्ट्रेशन नंबर सहित अन्य लॉगिन की जानकारी मांगी जाएगी। मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करने के साथ ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।

Read More: प्रोजेक्ट मैनेजर और रिसर्च नर्स सहित अन्य पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई


बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग