
BSEB Bihar Board 12th Result 2021: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2021 जारी होने के साथ ही उम्मीदवार अपने मोबाइल पर संदेश के जरिए प्राप्त कर सकते हैं। बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) कुछ ही देर में परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी करेगा। जो विद्यार्थी बारहवीं बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपने परिणाम चेक करने के लिए बोर्ड के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर जा सकते हैं।
आपको बता दें कि इस सत्र में बिहार बारहवीं बोर्ड परीक्षा में 13 लाख के करीब विद्यार्थी शामिल हुए हैं। इनमें से 6.5 लाख छात्राएं और 5.4 लाख छात्र हैं। Bihar Board Class 12th Result 2021 and Mark-sheet डाउनलोड करने के लिए निचे दिए गए स्टेप को भी फॉलो कर सकते हैं। बिहार बोर्ड कक्षा 12 के रिजल्ट अपने मोबाइल पर संदेश के जरिए प्राप्त करने के लिए एक मैसेज भेजना होगा। इस मैसेज में विद्यार्थी को BSEBROLLNUMBER टाइप करना होगा और इसे 56263 पर भेज देना होगा। जब भी रिजल्ट की घोषणा की जाएगी, उसी वक्त आपके मोबाइल पर रिजल्ट का मैसेज आ जाएगा। इस रिजल्ट में सभी विषयों के प्राप्तांक और पास प्रतिशत भी दिया हुआ होगा।
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2021 चेक करने के लिए सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिए गए लेटेस्ट अपडेट सेक्शन में संबंधित रिजल्ट के लिए पर क्लिक करें। रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करने के साथ ही नई टैब में भेजा जाएगा, यहां विद्यार्थी को अपने रोल नंबर और अन्य मांगी गई डिटेल्स भरकर सबमिट करना होगा। जानकारी सबमिट करने के साथ ही BSEB Bihar Board 12th Marksheet स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।
Published on:
26 Mar 2021 11:38 am
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
