इससे पहले, एक वेबिनार में, एचआरडी स्कूल शिक्षा और साक्षरता सचिव अनीता करवाल (HRD Secretary of School Education and Literacy Anita Karwal) ने कहा था, हम जानते हैं कि जब भी स्कूल खुलेंगे, तो उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग (social distancing) नियम का करना होगा और बहुत सी सावधानियां बरतने की जरूरत होगी। करवार ने आगे कहा था, कक्षाओं में सीखने का तरीका बदलने जा रहा है, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को बहुत सारे समायोजन करने की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा था कि जब भी बच्चों को स्कूल बुलाया जाएगा, तो सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाएगा, खासकर स्कूल के प्रवेश और निकास द्वारों पर।