इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) खडग़पुर ने अपने पीएचडी प्रोग्राम (रेग्युलर, स्पॉन्सर्ड, वर्किंग प्रोफेशनल्स और इंडिविजुअल फेलोशिप) के लिए इच्छुक व योग्य आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह आवेदन शैक्षणिक सत्र 2018-2019 के लिए मंगवाए गए हैं। इस प्रोग्राम के लिए योग्य आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तारीख 22 अक्टूबर 2019 होगी। आरक्षित वर्ग के आवेदकों के एडमिशन भारतीय सरकार के नोटिफिकेशन के हिसाब से होंगे।