
Teachers Day 2024: भारत में शिक्षकों को बहुत ही सम्मान दिया जाता है। देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। हर साल की भांति इस साल भी कुछ 50 चुनिंदा शिक्षकों का शिक्षा मंत्रालय द्वारा दिए जाने वाले राष्ट्रीय शिक्षा पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। इन सभी शिक्षकों को 5 सितंबर 2024 के दिन शाम 4:15 बजे विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) के द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
हमारे जीवन में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है। माता-पिता के बाद शिक्षक ही होते हैं जो हमारे जीवन को संवारने के लिए तत्पर रहते हैं। हमारे बीच कई ऐसे शिक्षक हैं, जिन्होंने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और छात्रों के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया हो। ऐसे सभी शिक्षकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित करने के उद्देश्य से हर 5 सितंबर 2024 (Teachers Day) को साल शिक्षा मंत्रालय द्वारा ‘राष्ट्रीय शिक्षा पुरस्कार’ दिया जाता है। पुरस्कार के लिए प्राप्त करने वाले शिक्षकों को उनकी उत्कृष्टता के सम्मान में 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार, एक रजत पदक और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।
यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चयनित 50 पुरस्कार विजेता 28 राज्यों, 3 केंद्र शासित प्रदेशों और 6 संगठनों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इनमें 34 पुरुष और 16 महिलाएं शामिल हैं। इनमें 2 दिव्यांग और 1 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (सीडब्ल्यूएसएन) के साथ काम करने वाला शिक्षक हैं। 50 शिक्षकों के अलावा उच्च शिक्षा विभाग के 16 शिक्षक और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के 16 शिक्षकों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।
Updated on:
05 Sept 2024 11:30 am
Published on:
05 Sept 2024 11:20 am
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
