
IG पद पर प्रमोशन मिलने के बाद एक बार फिर मनोज शर्मा (IPS Manoj Sharma) सुर्खियां बटोर रहे हैं। बता दें, उनके ऊपर फिल्म भी बनी थी। ये फिल्म 12th Fail है। मनोज शर्मा मध्य प्रदेश के एक साधारण परिवार से संबंध रखते हैं।

मनोज शर्मा (IPS Manoj Sharma) ने चार बार CSE (Civil Service Exams) परीक्षा दी थी और अपने चौथे प्रयास में सफल हुए। उन्होंने ऑल ओवर इंडिया में 121 रैंक हासिल किया था, जिसके बाद 2005 में वो IPS बने।

दिल्ली के मुखर्जी नगर में यूपीएसी की पढ़ाई के दौरान मनोज की मुलाकात श्रद्धा जोशी (Shraddha Joshi Sharma) से हुई। श्रद्धा भी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही थीं। दोनों पहले अच्छे दोस्त बने और फिर प्यार हुआ।

मनोज और श्रद्धा के जीवन में एक समय ऐसा आया जब उन्होंने एक दूसरे के साथ जीवन भर साथ निभाने का वादा किया और शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। मनोज शर्मा और श्रद्धा जोशी के दो बच्चे हैं, एक लड़का और एक लड़की।