22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IRCTC Recruitment 2025: बिना लिखित परीक्षा आईआरसीटीसी में मिलेगी नौकरी, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

IRCTC: इस भर्ती के माध्यम से ग्रुप जनरल मैनेजर के पद को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए किसी प्रकार का लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। इन पदों पर चयन के लिए अभ्यर्थियों की योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 19 Apr 2025, 3:15 PM IST

IRCTC Recruitment 2025

IRCTC Recruitment 2025

IRCTC Recruitment 2025: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) में बिना लिखित परीक्षा के सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका है। IRCTC ने एक पद पर भर्तियां निकाली है। इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट irctc.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 अप्रैल 2025 है। तय समय के बाद आवेदन स्वीकार्य नहीं किये जाएंगे।

यह खबर भी पढ़ें:- JEE Main Result 2025: जेईई मेन रिजल्ट हुआ जारी, जानें कौन बना टॉपर

IRCTC Recruitment 2025: ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन


इस भर्ती के माध्यम से ग्रुप जनरल मैनेजर के पद को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए किसी प्रकार का लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। इन पदों पर चयन के लिए अभ्यर्थियों की योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। इसके बाद इंटरव्यू या डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया के जरिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

IRCTC Vacancy: ये होनी चाहिए योग्यता

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन (Graduation), बीएससी (B.Sc), बीटेक (B.Tech) या बीई (B.E) जैसी डिग्री होनी चाहिए। अगर किसी अभ्यर्थी के पास ये योग्यता है तो वो इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं आयु की बात करें तो अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 55 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें:- Arvind Kejriwal Daughter Marriage: केजरीवाल की बेटी और दामाद दोनों आईआईटियन, जानें कौन हैं संभव जैन और क्या करते हैं

IRCTC: इतनी मिलेगी सैलरी


ग्रुप जनरल मैनेजर के पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को 37400 से 67000 रूपये तक सैलरी दी जा सकती है। इस पद के लिए भुगतान 6वें और 7वें पे कमिशन के हिसाब से सैलरी दी जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें:-Allahabad University में प्रोफेसर के 317 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता सहित अन्य जरुरी डिटेल्स