JEE Main 2025: देश के टॉप आईआईटी संस्थान में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा जेईई मेन और जेईई एडवांस में पास होना जरूरी है। दोनों चरण की परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट्स को ही IIT में प्रवेश मिलता है। हर साल 10 लाख से ज्यादा छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं। लेकिन बहुत कम ही हैं, जिन्हें सफलता मिल पाती है। जेईई को दुनिया की कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस टफ परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और किसी प्रकार का कंफ्यूजन है तो ये खबर आपके काम आ सकती है।