19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Education News / Jobs / नर्सिंग में बनाना है करियर तो अप्लाई करें इस भर्ती के लिए, यहां देखें डिटेल्स

नर्सिंग में बनाना है करियर तो अप्लाई करें इस भर्ती के लिए, यहां देखें डिटेल्स

UP NHM CHO Recruitment 2024: नर्सिंग में अनुभव रखते हैं और करियर बनाना चाहते हैं तो यूपी सरकार की इस भर्ती केल लिए अप्लाई कर सकते हैं। यहां देखें भर्ती से जुड़े सभी डिटेल्स-
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 29 Oct 2024, 2:56 PM IST

UP NHM CHO Recruitment 2024

UP NHM CHO Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) के पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 अक्टूबर 2024 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक व योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइटupnrhm.gov.in पर जाकर 17 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

कितने पदों पर निकली है भर्ती (UP NHM CHO Recruitment 2024 Details)

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से 7401 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इनमें से 2960 पद अनारक्षित वर्ग के लिए हैं। वहीं 740 पद ईडब्ल्यूएस, 1998 पद ओबीसी, 1555 एससी और 148 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। ध्यान रहे कि ये भर्ती संविदा पर निकाली गई है। चुने गए कैंडिडेट्स को तीन वर्ष के लिए एनएचएम द्वारा किसी भी जिले में तैनात किया जा सकता है। यदि कोई नौकरी छोड़ता है तो उसे एनएचएम को ढाई लाख रुपये देने होंगे।

यह भी पढ़ें- दिसंबर में इस दिन होगी सीटीईटी परीक्षा, शेड्यूल और टाइमिंग जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

जरूरी योग्यता और उम्र सीमा

कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के इस पद पर भर्ती के लिए नर्सिंग में बीएससी की डिग्री के साथ कम्युनिटी हेल्थ में इंटीग्रेटेड सर्टिफिकेट (सीसीएचएन) होनी चाहिए। वहीं आवेदक की उम्र न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। एससी, एसटी और ओबीसी को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी गई है। नौकरी पक्की होने के बाद हर महीने 2500 रुपये की सैलरी मिलेगी। वहीं प्रदर्शन के आधार पर 10 हजार प्रति माह का इन्सेंटिव भी दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- डॉक्टर या इंजीनियर नहीं बनना है तो क्या करें?….यहां जानिए कुछ शानदार करियर ऑप्शन्स

कैसे होगा चयन? (Selection Process UP NHM CHO Recruitment 2024)

सीएचओ के पद पर भर्ती के लिए सीबीटी मोड में आयोजित परीक्षा देनी होगी। साथ ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना होगा। सीबीटी में 100 वस्तुनिष्ठ होंगे जो कुल 100 अंक के होंगे। परीक्षा 2 घंटे की अवधि के लिए निर्धारित की गई है। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।  

नौकरी पाने के लिए भरना होगा बॉन्ड

इस भर्ती के तहत नौकरी पाने के लिए कैंडिडेट्स को 2.50 लाख रुपये का बॉन्ड भरना होगा। यह 100 रुपये के स्टैम्प पेपर पर होगा। तीन साल का सेवा देना अनिवार्य है। यदि कोई कैंडिडेट तीन साल से पहले नौकरी छोड़ता है तो उसे एनएचएम को ढाई लाख रुपये का भुगतान करना होगा।