
ISRO YUVIKA 2023 second selection list released
ISRO YUVIKA 2023: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने स्कूली बच्चों के लिए अपने युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम युवा विज्ञान कार्यक्रम (YUVIKA 2023) के लिए दूसरी चयन सूची जारी कर दी है। जिन कैंडिडेट ने इस प्रोग्राम के लिए आवेदन किया था वे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गयी सेकेण्ड लिस्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। ISRO ने स्कूली बच्चों के लिए अपने युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम युवा विज्ञान कार्यक्रम (YUVIKA 2023) के लिए पहली सूची में 350 युवा वैज्ञानिकों के नामों का चयन किया था। इस कार्यक्रम का मकसद बच्चों को अंतरिक्ष की गतिविधियों की बुनियादी जानकारी देना है ताकि अंतरिक्ष विज्ञान को लेकर उनमें रुचि पैदा हो सके। इस कार्यक्रम के लिए चयनित स्टूडेंट्स को अब अंतरिक्ष विज्ञान, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अनुसंधान, अंतरिक्ष अनुसंधान गतिविधियों एवं प्रयोगशालाओं का दौरा, आदि की जानकारी दी जाएगी।
अंतरिक्ष विज्ञान की मिल सकेगी नॉलेज
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने वर्ष 2019 से स्कूली विद्यार्थियों के लिए युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम का मकसद बच्चों को अंतरिक्ष की गतिविधियों की बुनियादी जानकारी देना है ताकि अंतरिक्ष विज्ञान को लेकर उनमें रुचि पैदा हो सके। युविका 2023 एक आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में अंतरिक्ष विज्ञान, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अनुसंधान, अंतरिक्ष अनुसंधान गतिविधियों एवं प्रयोगशालाओं का दौरा, आदि इस कार्यक्रम का हिस्सा होते हैं। संपूर्ण पाठ्यक्रम के दौरान पाठ्यक्रम सामग्री, आवास और भोजन आदि का वहन इसरो के द्वारा वहन किया जाता है।
यह भी पढ़ें- IIT Delhi: आईआईटी दिल्ली में निकली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन करने के लिए देखें डिटेल्स
इसरो युविका चयन सूची 2023 कैसे देखें ?
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर जाए।
2. इसके बाद युविका पेज पर जाएं।
3. यहां ISRO YUVIKA लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
4. अब लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें - ईमेल और पासवर्ड चरण
5. अब यहां अपना विवरण जमा करें
6. ISRO YUVIKA चयन सूची 2023 को स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी
7. ISRO YUVIKA परिणाम 2023 डाउनलोड करें
8. इसके साथ ही भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
यह भी पढ़ें- IIT Delhi: आईआईटी दिल्ली में निकली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन करने के लिए देखें डिटेल्स
Published on:
22 Apr 2023 07:14 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
