6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

JBT Recruitment 2025: जेबीटी टीचर पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास करें अप्लाई

JBT Recruitment 2025: इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 12वीं पास की हो या इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Aug 17, 2025

JBT Recruitment 2025

JBT Recruitment 2025(Symbolic Image-Freepik)

JBT Recruitment 2025: शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बढ़िया खबर सामने आई है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने जूनियर बेसिक टीचर (JBT) पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 600 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है और फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 17 सितंबर 2025 रात 11:59 बजे तक तय की गई है।

HPRCA JBT Recruitment: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 12वीं पास की हो या इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। साथ ही एनसीटीई से मान्यता प्राप्त 2 वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) आवश्यक है। साथ ही अभ्यर्थी ने हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) भी पास किया हो।

आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 47 वर्ष (1 जनवरी 2025 को आधार मानकर गणना होगी)।आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

JBT Recruitment 2025: आवेदन शुल्क और वेतनमान

सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपया तय किया गया है। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को सैलरी के तौर पर प्रतिमाह 17,820 रुपया वेतन दिया जाएगा।

HPRCA JBT Recruitment: ऐसे कर पाएंगे आवेदन

आवेदन के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाना होगा।
वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
उसके बाद नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
फॉर्म भरने के बाद उसे ध्यान से चेक करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
अंतिम रूप से सबमिट करने के बाद फॉर्म डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।