पहली बार पूर्णतया ऑनलाइन आधारित रही जेईई एडवांस्ड की परीक्षा ने स्टूडेंट्स को चौंका दिया। जेईई एडवांस्ड में पहली ही बार इंटीजर बेस्ड क्वेश्चंस में डेसिमल के दो प्लेसेज तक के आंसर मांगे गए। इसने स्टूडेंट्स को चौंका दिया, अमूमन एेसे सवाल जेईई एडवांस्ड में नहीं पूछे जाते, लेकिन दोनों पेपर में इस तरह के कुल 16 सवाल पूछे गए। जो स्टूडेंट्स को राउंडऑफ या ट्रंकेटेड फॉम्र्स में भरने थे, इससे स्टूडेंट्स काफी कंफ्यूज हुए। हालांकि दोनों पेपर टफ बताए गए। इसमें मैथ्स और कैमिस्ट्री में ज्यादातर सवाल लैंदी और टफ रहे। सुबह 9 से 12 और दोपहर 2 से 5 बजे तक हुए एग्जाम के लिए शहर में लगभग 15 सेंटर बनाए गए। स्टूडेंट्स के अनुसार, पेपर टफ रहा। हालांकि फिजिक्स ने उनकी मुश्किलों को कम किया। स्टूडेंट आर्यन ने बताया कि पेपर में मैथ्स कैल्कुलेटिव और टफ रही। वहीं कैमिस्ट्री काफी लैंदी थी। स्टूडेंट मोहित ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा का पैटर्न थोड़ा मुश्किल रहा।