परीक्षा शहरों में कोई बदलाव नहीं
जो उम्मीदवार इस परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे, उन्हें काउंसैलिंग में दिक्कत आ सकती हैं अगर उन्होंने कोई गलत जानकारी भरी है। इसलिए बेहतर होगा कि आवेदन फॉर्म में भरी गई जानकारियों को जांच लें और जरूरत हो तो उसमें सुधार कर लें। हालांकि, उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि जेईई मेन के लिए आवेदन करते वक्त परीक्षा केंद्र के रूप में जो शहर भरा था, उसमें वे कोई बदलाव नहीं कर सकते।