
JEE Main April 2021 Admit Card
नई दिल्ली।NTA JEE Main Admit Card March 2021: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अप्रैल सेशन के लिए आयोजित होने वाली जेईई मेन परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी करने की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर दी हैं। जानकारी के मुताबिक जेईई परीक्षा के एडमिट कार्ड 11 अप्रैल, 2021 को जारी किया जाएगा। यह परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाएगी।ऐसे में परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार अपनी जरूरी डिटेल्स एंटर करके हॉल टिकट डाउनलोड कर पाएंगे। और अपने एडमिट कार्ड का प्रुत करने के लिए आप इन स्टेप्स को फाॅलो कर डाउनलोड कर पाएंगे।
How To Download JEE Main Admit Card 2021
विद्यार्थी अप्रैल सेशन के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले NTA JEE की वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं। इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर मौजूद अप्रैल सत्र के एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करने के साथ ही उम्मीदवार को नई टैब में मांगी गई जानकारी एप्लिकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन दर्ज करने होंगे। जानकारी भरकर जब आप इसे सबमिट करेंगे तब आपको जेईई मेन एडमिट कार्ड 2021 अप्रैल दिखाई देगा। इसे आप या तो डाउनलोड कर सें या फिर इसका प्रिंट ले सकते हैं।
बता दें कि जेईई मेन अप्रैल सेशन के लिए ऑनलाइन मोड में 27, 28, 29 से 30 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।
Published on:
06 Apr 2021 05:40 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
