JEE Main 2025 Paper 2 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बीते रोज यानी कि 15 फरवरी 2025 को जेईई मेन पेपर-2 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी थी। बीआर्क और बीप्लानिंग परीक्षा (पेपर 2) की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसरी की चेक कर सकते हैं। वहीं आज इस आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का आखिरी मौका है।