23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JEE Main Registration : अगर की थोड़ी सी देर तो चूक जाएंगे मौका, यहां पढ़ें जरूरी खबर

देशभर की आईआईटीज, एनआईटीज, ट्रिपलआईटीज व अन्य सरकारी कॉलेज से इंजीनियरिंग करने के लिए जेईई मेन्स रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द ही बंद होने जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 26 Sep 2018, 3:31 PM IST

JEE Main 2019

JEE Main 2019

देशभर की आईआईटीज, एनआईटीज, ट्रिपलआईटीज व अन्य सरकारी कॉलेज से इंजीनियरिंग करने के लिए जेईई मेन्स रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द ही बंद होने जा रही है। जेईई मेन्स परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है। अगर आपने अभी तक भी आवेदन नहीं किया है, तो अब आपके पास कुछ ही दिन शेष हैं, जल्दी आवेदन करें। जेईई मेंस के लिए ओवदन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in से किया जा सकता है। ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 1 अक्टूबर रात 11.50 बजे तक है। आपको बता दें कि एनटीए कैंडिडेट्स को आवेदन पत्र में संशोधन के लिए 8 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक का समय देगा। जेईई मेन्स (I) परीक्षा जनवरी 2019 में आयोजित होगी और इसके लिए एडमिट कार्ड दिसंबर में जारी किए जाएंगे।

यह पहली बार है जब एनटीए जेईई मेन्स की परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। इससे पहले तक जेईई मेन्स, नीट, जीपैट, सीमैट और नेट की परीक्षाएं सीबीएसई और एआईसीटीई ही आयोजित करते आए हैं। इस साल से जेईई मेन्स की परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी। दोनों में से जिस परीक्षा में बेस्ट स्कोर होगा उसे ही एडमिशन के लिए कंसीडर किया जाएगा। जेईई मेन्स परीक्षा ६ जनवरी से 20 जनवरी 2019 के बीच आयोजित की जाएगी।

एनटीए की ओर से जारी लेटेस्ट अपडेट के अनुसार जेईई मेन की रजिस्ट्रेशन के लिए आधार नंबर अब जरूरी नहीं है। इससे पहले कई स्टूडेंट्स असमंजस में थे कि फॉर्म में आधार नंबर भरना जरूरी है या नहीं। एनटीए ने स्पष्ट कर दिया है कि आधार नंबर जेईई मेन्स रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी नहीं है।

NTA ने यह स्पष्टीकरण उन सवालों को लेकर जारी किया है जिनमें पूछा गया था कि क्या UGC-NET दिसंबर, 2018 के आवेदन पत्र भरते समय आधार संख्या देना अनिवार्य है। एनटीए ने स्पष्टीकरण में आगे कहा है कि यह साफ किया जाता है कि फॉर्म में पहचान डालने के लिए कहा गया है। पहचान के रूप में आधार नंबर भी एक विकल्प है, लेकिन इसे देना अनिवार्य नहीं है।

नोटिफिकेशन में आगे कहा गया है कि आवेदनकर्ता पहचान के रूप में पासपोर्ट, राशन कार्ड, बैंक खाता संख्या या सरकार की ओर से जारी अन्य कोई पहचान पत्र की जानकारी भर सकता/सकती है। एनटीए ने यह भी कहा है कि वर्तमान में भरे जा रहे ऑनलाइन फॉर्म में भी कोई भी वैध सरकारी पहचान संख्या डाली जा सकती है।