30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JEE Main Session 2: जेईई मेन सेशन 2 का पहला दिन, जानिए कैसा रहा पेपर, हर सेक्शन में थे कुल 30 MCQ

JEE Main Session 2: जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा 2 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज का पेपर कैसा रहा। फिजिक्स, मैथ्स और केमिस्ट्री का सेक्शन कैसा था- 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 2 Apr 2025, 5:55 PM IST

JEE Main Session 2

JEE Main Session 2: जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा के लिए करीब 10 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। आज परीक्षा का पहला दिन था। परीक्षा आज से यानी कि 2 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज का पेपर कैसा रहा। फिजिक्स, मैथ्स और केमिस्ट्री का सेक्शन कैसा था-

कैसा रहा जेईई मेन सेशन 2 का स्तर (JEE Main Session 2) 

एक्सपर्ट की मानें तो जेईई मेन सेशन 2 के पहले दिन फिजिक्स का सेक्शन थोड़ा ट्रिकी था। मैथ्स के पेपर का स्तर मध्यम था, लेकिन ये सेक्शन काफी लंबा था। यही कारण है कि छात्रों को इसमें समय लगा जबकि केमिस्ट्री का सेक्शन आसान था। कुल मिलाकर छात्रों के अनुसार जेईई मेन पेपर का स्तर मध्यम (मॉडरेट लेवल) था। जेईई मेन पेपर में कॉन्सेप्चुअल और न्यूमेरिकल प्रश्नों का मिक्सचर शामिल था।

यह भी पढ़ें- Home Guard History: चीन युद्ध से जुड़ा है होमगार्ड की स्थापना का किस्सा, जानिए किस तरह हुई भारत में इसकी शुरुआत

कुल 90 सवाल पूछे गए (JEE Main Paper 1 Session 2 Exam Question) 

जेईई मेन पेपर में कुल 90 प्रश्न थे और यह पेपर कुल 300 अंक का था। पेपर में 3 पार्ट थे और प्रत्येक पार्ट में दो सेक्शन थे-

पार्ट 1 (फिजिक्स)- फिजिक्स में कुल 30 प्रश्न पूछे गए थे। ये सेक्शन दो पार्ट में बंटा हुआ था, पहले सेक्शन में 20 MCQ थे और वहीं दूसरे सेक्शन में न्यूमेरिकल बेस्ड सवाल थे। नेगेटिव मार्किंग सिर्फ MCQ सवालों के लिए था। प्रत्येक गलत उत्तर पर -1 काटे जाएंगे और अटेंप्ट नहीं करने पर 0 अंक। वहीं सेक्शन 2 यानि कि न्यूमैरिकल बेस्ड सवाल के लिए नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

पार्ट 2 (केमिस्ट्री)- केमिस्ट्री में कुल 30 प्रश्न थे। सेक्शन 1 में MCQ और सेक्शन 2 में न्यूमैरिकल बेस्ड सवाल थे। नेगेटिव मार्किंग सिर्फ MCQ सवालों के लिए था। प्रत्येक गलत उत्तर पर -1 काटे जाएंगे और अटेंप्ट नहीं करने पर 0 अंक। वहीं सेक्शन 2 यानि कि न्यूमैरिकल बेस्ड सवाल के लिए नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

पार्ट 3 (मैथ्स)- मैथ्स का सेक्शन भी 30 सवालों का था। सेक्शन 1 में केवल MCQ सवाल और सेक्शन 2 में न्यूमैरिकल बेस्ड सवाल थे। नेगेटिव मार्किंग सिर्फ MCQ सवालों के लिए था। प्रत्येक गलत उत्तर पर -1 काटे जाएंगे और अटेंप्ट नहीं करने पर 0 अंक। वहीं सेक्शन 2 यानि कि न्यूमैरिकल बेस्ड सवाल के लिए नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

यह भी पढ़ें- इन BTech कोर्सेज और कॉलेज में मिलता है CUET UG Score के आधार पर दाखिला, जानिए कौन सा ब्रांच है डिमांड में

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग