
JEE Mains 2025 Result
National Testing Agency (NTA) जल्द ही जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन 2025 के सेशन 2 (पेपर 1) के फाइनल आंसर-की, कट-ऑफ अंक और नतीजे घोषित करने वाली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, स्कोरकार्ड 17 अप्रैल तक या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है। परीक्षा खत्म होने के बाद अब छात्र बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा रिजल्ट जल्द घोषित किए जा सकते हैं।
BE और BTech कोर्स के लिए पेपर 1 की परीक्षा 2, 3, 4, 7 और 8 अप्रैल 2025 को आयोजित की गई थी। वहीं, पेपर 2 (B.Arch और B.Plan) 9 अप्रैल को हुआ था। इससे पहले सेशन 1 की परीक्षाएं 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को हुई थीं और उसका रिजल्ट 11 फरवरी को घोषित कर दिया गया था।
इस साल करीब 12.5 लाख छात्रों ने JEE Main परीक्षा दी है। इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की भागीदारी के चलते इस बार कट-ऑफ मार्क्स के बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। JEE Advanced 2025 में वही छात्र शामिल हो सकेंगे जो JEE Main में टॉप 2.5 लाख रैंक में आएंगे। JEE Advanced के माध्यम से छात्रों को IITs में दाखिला मिलता है।
छात्र अपना स्कोरकार्ड और अंतिम आंसर-की नीचे दी गई वेबसाइट्स पर जाकर चेक कर सकते हैं।
nta.ac.in
jeemain.nta.nic.in
examinationservices.com
रिजल्ट देखने से के लिए सबसे पहले jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।
उसके बाद "JEE Main 2025 Session 2 Result" लिंक पर क्लिक करें।
अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
लॉगिन करने के बाद आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसमें BE/BTech दोनों पेपर के अंक शामिल होंगे।
Updated on:
16 Apr 2025, 10:17 AM IST
Published on:
16 Apr 2025, 10:17 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.