21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

JNVST Admit Card 2025: नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में दाखिले के लिए एडमिट कार्ड जारी

JNVST Admit Card 2025: JNVST परीक्षा पैटर्न की बात करें तो यह परीक्षा 2 घंटे का होने जा रहा है। यह परीक्षा सुबह 11:30...

less than 1 minute read
Google source verification
JNVST Admit Card 2025

JNVST Admit Card 2025

JNVST 2025: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने परीक्षा को लेकर जरुरी अपडेट जारी कर दिया है। नवोदय विद्यालय समिति ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 6 में दाखिले के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। jawahar navodaya vidyalaya selection test 18 जनवरी को आयोजित होने जा रहा है। जो छात्र इस परीक्षा में बैठने जा रहे हैं, वो आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-साल 2024 में भारत में सबसे ज्यादा GOOGLE किए गए ये नाम

JNVST Admit Card 2025: यह होगा परीक्षा पैटर्न


JNVST परीक्षा पैटर्न की बात करें तो यह परीक्षा 2 घंटे का होने जा रहा है। यह परीक्षा सुबह 11:30 से दोपहर 01:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रश्न पत्र में कुल 3 सेक्शन होगा। इसमें मेंटल एबिलिटी टेस्ट, अर्थमेटिक टेस्ट, लैंग्वेज टेस्ट शामिल है। मेंटल एबिलिटी टेस्ट में 40 सवाल 50अंक के होंगे। जिसके लिए 60 मिनट समय दिया जाएगा। अर्थमेटिक टेस्ट में 20 सवाल होंगे, जो 25 अंक का होगा और 30 मिनट समय दिया जाएगा। लैंग्वेज टेस्ट में 20 सवाल पूछा जाएगा। जो 25 अंक का होगा और 30 मिनट समय दिया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें:-साल 2024 में GOOGLE पर सबसे ज्यादा सर्च किया इन शब्दों के मतलब

JNVST Exam: इतने सीटों के लिए होगी परीक्षा


छठी कक्षा के लिए कुल 653 सीटों के लिए यह परीक्षा आयोजित होने जा रही है। जिसमें आरक्षण के नियमों के मुताबिक जरुरी फायदा दिया जाएगा। इस परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1.25 अंक दिए जाएंगे। परीक्षा में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा का रिजल्ट मार्च महीने में जारी किया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें:-BPSC Exam: क्या बीपीएससी पेपर लीक हुआ है? जानिए आयोग के अध्यक्ष ने क्या कहा