3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AMU मामले को लेकर कश्मीर विश्वविद्यालय में छात्रों का मौन जुलूस

कश्मीर विश्वविद्यालय के छात्रों ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के उन छात्रों के साथ एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए सोमवार को मौन जुलूस निकाला जो देशद्रोह के आरोपों का सामना कर रहे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jameel Ahmed Khan

•

Updated: 15 Oct 2018, 7:58 PM IST

Kashmir University

Kashmir University

कश्मीर विश्वविद्यालय के छात्रों ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के उन छात्रों के साथ एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए सोमवार को मौन जुलूस निकाला जो देशद्रोह के आरोपों का सामना कर रहे हैं। एएमयू के कुछ कश्मीरी छात्र पीएचडी शोधार्थी से आतंकवादी कमांडर बने मन्नान बशीर वानी की नमाज-ए-जनाजा पढऩे की कोशिश के लिए देशद्रोह के आरोपों का सामना कर रहे हैं।

वानी जनवरी में आतंकवादी कमांडर बनने से पहले एएमयू में पीएचडी कर रहा था। वह 11 अक्टूबर को जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों के साथ गोलीबारी में मारा गया था। एएमयू अधिकारियों ने पिछले सप्ताह तीन कश्मीरी छात्रों को निलंबित कर दिया था, जिन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में नमाज-ए-जनाजा पढऩे की कोशिश की थी।

विश्वविद्यालय अधिकारियों को लिखे पत्र में विभिन्न पाठ्यक्रमों में पढ़ रहे 1200 कश्मीरी छात्रों ने बुधवार तक निलंबित छात्रों पर आरोपों को नहीं हटाने की स्थिति में अपनी पढ़ाई छोड़कर विश्वविद्यालय से जाने की धमकी दी है।