5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Samrat Chaudhary Education: क्या सच में कम पढ़े-लिखे हैं Samrat Choudhary? जानें बिहार के नए CM का पूरा एजुकेशन बैकग्राउंड

Samrat Chaudhary Education: Samrat Choudhary की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, प्री फाउंडेशन कोर्स क्या है, और उनकी संपत्ति व राजनीतिक सफर की पूरी जानकारी पढ़ें।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Dimple Yadav

Sep 22, 2025

Samrat Chaudhary Education

Samrat Chaudhary Education (Photo- x @Samrat Choudhary)

Samrat Chaudhary Education: Nitish Kumar ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। उनकी जगह Samrat Choudhary को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है और अब वे बिहार के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, सम्राट चौधरी बुधवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। लेकिन तब तक हम उनके बारे में विस्तार से जानते है।

सम्राट चौधरी की शिक्षा (Education Qualification)

Samrat Choudhary की पढ़ाई को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। चुनावी हलफनामे के अनुसार, उन्होंने Madurai Kamaraj University से प्री फाउंडेशन कोर्स (PFC) किया है। इसके अलावा उन्हें साहित्य (Literature) में मानद डॉक्टरेट की उपाधि भी दी गई है।

क्या होता है प्री फाउंडेशन कोर्स?

प्री फाउंडेशन कोर्स उन छात्रों के लिए बनाया गया है, जो किसी कारणवश अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए। इस कोर्स के जरिए वे सीधे उच्च शिक्षा में प्रवेश ले सकते हैं और आगे की पढ़ाई जारी रख सकते हैं।

राजनीतिक करियर कैसा रहा?

सम्राट चौधरी का राजनीतिक सफर काफी दिलचस्प रहा है। उन्होंने 1990 के दशक में राजनीति में कदम रखा और समय-समय पर अलग-अलग पार्टियों से जुड़े। पहले Rashtriya Janata Dal और Janata Dal (United) में रहने के बाद वे Bharatiya Janata Party में शामिल हुए। कम उम्र में मंत्री बनने से लेकर बीजेपी में बड़ी जिम्मेदारी संभालने तक उनका राजनीतिक ग्राफ लगातार बढ़ता गया।

परिवार और बैकग्राउंड

सम्राट चौधरी एक मजबूत राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके पिता Shakuni Choudhary बिहार के जाने-माने नेता रहे हैं। उनकी पत्नी का नाम ममता कुमारी है। उनका परिवार खासकर मुंगेर और खगड़िया क्षेत्र में काफी प्रभाव रखता है।

कुल संपत्ति कितनी है?

2025 के चुनावी हलफनामे के अनुसार, सम्राट चौधरी और उनके परिवार की कुल नेटवर्थ करीब 11.31 करोड़ रुपये है। इसमें उनकी व्यक्तिगत और पारिवारिक दोनों तरह की संपत्तियां शामिल हैं।

चल संपत्ति (Movable Assets)

उनकी चल संपत्ति लगभग 99.32 लाख रुपये बताई गई है, जिसमें बैंक बैलेंस और म्यूचुअल फंड निवेश शामिल हैं। इसके अलावा उनके पास करीब 200 ग्राम सोना (लगभग 20 लाख रुपये) और एक बोलेरो नियो कार भी है।

हथियार और अन्य जानकारी

चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनके पास 4 लाख रुपये की एनपी बोर राइफल और 2 लाख रुपये की रिवॉल्वर भी है। अच्छी बात यह है कि उनके ऊपर किसी भी बैंक या वित्तीय संस्था का कोई कर्ज नहीं है।