
Kunal Kamra
Kunal Kamra Eknath Shinde: मशहूर कॉमेडियन एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। मुंबई में एक स्टैंड-अप शो के दौरान कॉमेडियन Kunal Kamra ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री Eknath Shinde पर कटाक्ष किया, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। इस कार्यक्रम के दौरान कामरा ने 'दिल तो पागल है' फिल्म के एक गाने की पैरोडी पेश की, जिसमें उन्होंने शिंदे को 'गद्दार' कहकर तंज कसा। इस टिप्पणी से नाराज शिवसेना (शिंदे गुट) के कार्यकर्ताओं ने उनके स्टूडियो में तोड़फोड़ कर दी। कामरा ने अपने शो में मजाकिया लहजे में कहा, "मेरी नजर से तुम देखो तो गद्दार नजर वो आए… हाय.. हाय।" यह बयान तेजी से चर्चा का विषय बन गया। यह पहली बार नहीं है जब कुणाल कामरा विवादों में आए हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुणाल कामरा कितने पढ़ें-लिखे हैं? कुणाल कामरा की पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो इनके पास बस 12वीं पास की डिग्री है। क्योंकि 12वीं पास करने के बाद इन्होंने मुंबई के Jai Hind College में उन्होंने दाखिला लिया। यहां उन्होंने कॉमर्स विषय में ग्रेजुएशन के लिए दाखिला लिया ,लेकिन कॉलेज के दूसरे साल में उन्होंने कॉलेज छोड़कर एक प्रोडक्शन हाउस के साथ काम करने लगे।
कुणाल कामरा भारतीय स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं, जो सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर व्यंग्य करने के लिए जाने जाते हैं। उनका जन्म 3 अक्टूबर 1988 को हुआ था। उन्होंने जय हिंद कॉलेज में कॉमर्स की पढ़ाई शुरू की थी, लेकिन बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी। इसके बाद उन्होंने एड प्रोडक्शन जगत में कदम रखा और प्रसून पांडे के प्रोडक्शन हाउस Corcois Films में 11 वर्षों तक काम किया।कामरा का कॉमेडी स्टाइल रोजमर्रा की ज़िंदगी, राजनीति, कैब ड्राइवर, बैचलर लाइफ और टेलीविजन विज्ञापनों पर कटाक्ष करने पर केंद्रित है। उनकी कॉमेडी अक्सर राजनीतिक व्यंग्य से भरी होती हैं, जिसके कारण वे कई बार विवादों में भी रहे हैं।
Updated on:
24 Mar 2025, 12:16 PM IST
Published on:
24 Mar 2025, 12:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.