25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

KVS Admission: जानें आपके शहर उत्तर-प्रदेश में केंद्रीय विद्यालय के कितने स्कूल हैं? कैसे मिलेगा एडमिशन?

केंद्रीय विद्यालय एक सरकारी स्कूल है जो केंद्रीय विद्यालय संगठन समूह द्वारा चलाया जाता है। इनका संचालन केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा किया जाता है। भारत में कुल 1223 केंद्रीय विद्यालय हैं। इनमें से 100 से ज्यादा तो सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
kvs_admission.png

केंद्रीय विद्यालय स्कूल

Kendriya Vidyalaya In Uttar Pradesh: केंद्रीय विद्यालय में अपने बच्चों का एडमिशन कराने के लिए अभिभावक हर संभव प्रयत्न करते हैं। भारत के टॉप स्कूलों में केंद्रीय विद्यालय की गिनती होती है। भारत में कुल 1223 केंद्रीय विद्यालय हैं। इनमें से 100 से ज्यादा तो सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही हैं। अगर आप भी उत्तर प्रदेश में रहते हैं और अपने बच्चे का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में करवाना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है।


उत्तर प्रदेश को कई क्षेत्रों में बांटा गया है। यूपी की राजधानी लखनऊ में कुल 44 केंद्रीय विद्यालय हैं। वहीं आगरा में 38 केंद्रीय विद्यालय के स्कूल हैं और वाराणसी में 35 केवीएस है।


केंद्रीय विद्यालय में दाखिला पाना बहुत मुश्किल है, इसलिए माता-पिता कोशिश करते हैं कि कक्षा 1 (Class 1 Admission) से ही अपने बच्चों का एडमिशन केवीएस में करा दें। केवीएस एडमिशन फॉर्म (Admission Form) भरने से लेकर चयन प्रक्रिया तक के बीच में छोटी से छोटी गलती होने पर रिजेक्ट कर देता है। दाखिला पाने के लिए एडमिशन प्रोसेस शुरू होने के बाद kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करें।


यह भी पढ़ें- केंद्रीय विद्यालय में पाना चाहते हैं एडमिशन तो जान लें उम्र संबंधित ये बाध्यता


केंद्रीय विद्यालय एक सरकारी स्कूल है जो केंद्रीय विद्यालय संगठन समूह द्वारा चलाया जाता है। इनका संचालन केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा किया जाता है। भारत के विभिन्न राज्यों में करीब 1249 केवीएस हैं। केंद्रीय विद्यालय संगठन की स्थापना 15 दिसंबर 1963 को हुई थी।