
JNV Admission Last Date: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए छठी कक्षा (Class 6) में दाखिल के लिए अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब JNVST की प्रवेश परीक्षा के लिए 7 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं। ये दूसरी बार है, जब अंतिम तारीख में बढ़ाई गई है। इससे पहले अंतिम तारीख 16 सितंबर थी, जिसे बढ़ाकर 23 सितंबर कर दिया गया। वहीं अब एक बार फिर लास्ट डेट बढ़ा दी गई है। यदि आप भी अपने बच्चे का प्रवेश छठी कक्षा में जवाहर नवोदय विद्यालय में कराना चाह रहे हैं तो NVS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर navodaya.gov.in आवेदन कर सकते हैं।
जारी नोटिस के अनुसार, कुल 653 रिक्त सीटों को भरने के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। विद्यार्थियों का चयन जेएनवीएसटी 2025 परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट ( जेएनवीएसटी 2024) परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी। इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र का जन्म 1-05-2013 से 32-07-2016 (दोनों तिथियां सम्मिलित हैं) के बीच का होना चाहिए। सरकारी/सरकारी सहायता प्राप्त या अन्य मान्यता प्राप्त स्कूलों से शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में कक्षा 5वीं में पढ़ने वाले छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। स्टूडेंट्स जिस जिले के नवोदय विद्यालय में एडमिशन चाह रहे हैं, उसी जिले के स्कूल में वह 5वीं कक्षा में होने चाहिए।
कोई भी छात्र दूसरी बार प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सकता। ध्यान रहे कि जिले में 75 फीसदी सीटें ग्रामीण इलाकों के स्टूडेंट्स से भरी जाएंगी। एससी, एसटी ओबीसी, दिव्यांग आदि कैटेगरी के लिए आरक्षण सरकार के नियमों के हिसाब से होगा।
जेएनवी में दाखिला (JNV Admission) पाने के लिए छात्रों को 2 घंटे की लिखित परीक्षा देनी होगी। परीक्षा सुबह 11:30 से दोपहर 01:30 बजे तक ली जाएगी। इसमें 3 सेक्शन होंगे, जिसमें ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल होंगे। कुल 80 सवाल होंगे जो 100 अंकों के होंगे। लिखित परीक्षा में तीन सेक्शन होंगे, मेंटल एबिलिटी टेस्ट, अर्थमेटिक टेस्ट और लैंग्वेज टेस्ट। मेंटल एबिलिटी टेस्ट में कुल 50 अंकों के 40 सवाल होंगे। वहीं अर्थमेटिक सेक्शन में कुल 20 सवाल होंगे और कुल मार्क्स 25 होंगे। लैंग्वेज टेस्ट में 20 सवाल पूछे जाएंगे और कुल अंक हैं 25। इस तरह यह परीक्षा कुल 80 सवालों की होगी और टोटल मार्क्स 100 होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1.25 अंक दिए जाएंगे। नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा का रिजल्ट मार्च महीने में जारी किया जाएगा।
Updated on:
24 Sep 2024, 2:14 PM IST
Published on:
24 Sep 2024, 1:06 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.