23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AIIMS Bharti: सहायक प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती, 1.42 लाख मिलेगी सैलरी, यहां देखें 

AIIMS Bharti: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नई दिल्ली ने सहायक प्रोफेसर के पद पर भर्ती निकाली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 24 Sep 2024, 11:56 AM IST

AIIMS Bharti

AIIMS Bharti: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नई दिल्ली ने सहायक प्रोफेसर (Assistant Professor) के पद पर भर्ती निकाली है। एम्स नई दिल्ली और एनसीआई झज्जर के कुल 42 सीटों पर ये भर्ती निकाली गई है। इच्छुक व योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट का पता है-rrp.aiimsexams.ac.in

लाखों में मिलेगी सैलरी

इस भर्ती के माध्यम से जो पद भरे जाएंगे, वे अनुबंध आधारित हैं। जारी नोटिस के अनुसार, सहायक प्रोफेसर (Assistant Professor) के पद के लिए अनुबंध की अवधि एक वर्ष की होगी या तब तक जब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो जाती, जो भी पहले हो। चुने गए उम्मीदवार की सैलरी 1,42,506 रुपये प्रति महीने होगी।

यह भी पढ़ें- अगर आपके पास भी है PhD की डिग्री तो इस सरकारी नौकरी के लिए करें अप्लाई, सैलरी 60000 से ज्यादा


आवेदन शुल्क 

इस सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) के लिए आवेदन करने से पहले आवेदन शुल्क जान लें। विभिन्न वर्ग से आने वाले उम्मीदवार के लिए यह राशि अलग-अलग है। सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों को 3000 रुपये का शुल्क जमा करना होगा, जबकि ईडब्ल्यूएस और एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए यह राशि 2400 रुपये निर्धारित की गई है। पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का शुल्क जमा नहीं करना होगा।

यह भी पढ़ें-UP NEET PG Counselling: पहले राउंड के नीट पीजी काउंसलिंग के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, यहां देखें फीस

कैसे होगा चयन (Assistant Professor Selection)

सबसे पहले सभी आवेदन की समीक्षा की जाएगी। इस कार्य को एम्स की चयन समिति द्वारा की जाएगी। चयन लिखित परीक्षा के आधार पर नहीं होगा। ऐसे में समीक्षा के बाद योग्य उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए एम्स नई दिल्ली (AIIMS New Delhi) बुलाया जाएगा। इसके बारे में जल्द ही वेबसाइट पर जानकारी दी जाएगी। 

कैसे करें आवेदन? (AIIMS Bharti)

  • सबसे पहले rrp.aiimsexams.ac.in वेबसाइट पर जाएं
  • संकाय भर्ती टैब पर क्लिक करें
  • एम्स, नई दिल्ली में अनुबंध के आधार पर विभिन्न विषयों के सहायक प्रोफेसर के पद के लिए आवेदन लिंक पर जाएं
  • 'विवरण देखें' पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण भरकर लॉगिन करें
  • आवेदन पत्र को भरें और सबमिट करें
  • फॉर्म का एक कॉपी निकाल लें