23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

DRDO Bharti: अगर आपके पास भी है PhD की डिग्री तो इस सरकारी नौकरी के लिए करें अप्लाई, सैलरी 60000 से ज्यादा 

DRDO Bharti: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलेपमेंट ऑर्गेनाइजेशन ने रिसर्च एसोसिएट (RA) और जूनियर रिसर्च फैलो (JRF) के पद पर भर्ती निकाली है। आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 23 Sep 2024, 4:48 PM IST

DRDO Bharti

DRDO Bharti: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलेपमेंट ऑर्गेनाइजेशन ने रिसर्च एसोसिएट (RA) और जूनियर रिसर्च फैलो (JRF) के पद पर भर्ती निकाली है। आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन है। सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि इस परीक्षा में कैंडिडेट्स का चयन सीधे वॉक इन इंटरव्यू के आधार पर होगा।

डीआरडीओ की इस भर्ती के जरिए केमिस्ट्री में रिसर्च एसोसिएट (RA) और केमिस्ट्री, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, (बायो केमिकल इंजीनियर/बायोटेक) में जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के लिए उम्मीदवारों की नियुक्ति करेगा।

पद का विवरण (DRDO Bharti)

  • रिसर्च एसोसिएट (केमिस्ट्री)- 02
  • जूनियर रिसर्च फेलो (केमिस्ट्री)- 03
  • जूनियर रिसर्च (फेलो मैकेनिकल इंजीनियरिंग)- 01
  • जूनियर रिसर्च फेलो बायो केमिकल इंजीनियरिंग/बायोटेक)- 01

यह भी पढ़ें- UP NEET PG Counselling: पहले राउंड के नीट पीजी काउंसलिंग के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, यहां देखें फीस

कैसे होगा चयन (Job Vacancy)

दोनों ही पद पर बिना लिखित परीक्षा के चयन होगा। डीआरडीओ द्वारा 14 और 15 अक्टूबर को इन दोनों ही पदों के लिए वॉक इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। चयन योग्यता के आधार पर होगा। अभ्यर्थियों को सभी तरह के डॉक्यूमेंट्स के साथ रिपोर्ट करना है।

यह भी पढ़ें- कौन थे अब्दुल हमीद, NCERT की किताब में अब बच्चे पढ़ेंगे इनकी कहानी

चाहिए ये योग्यता (Eligibility For DRDO Bharti)

डीआरडीओ की इस भर्ती (DRDO Bharti) के लिए आवेदन करने के लिए योग्यता पदानुसार होनी चाहिए। पीएचडी/M.sc केमिस्ट्री/बीई/बीटेक मैकेनिकल इंजीनयरिंग/ बायो केमिकल इंजीनियरिंग के साथ NET/ GATE क्वालिफाई किया होना जरूरी है। योग्यता संबंधित अन्य डिटेल्स उम्मीदवार इस वैकेंसी के आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं।

इतनी मिलेगी सैलरी

RA के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 35 वर्ष होनी चाहिए। वहीं जूनियर रिसर्च फेलो के पद पर अप्लाई करने के लिए उम्र ज्यादा से ज्यादा 28 वर्ष मांगी गई है। हालांकि, दोनों पदों पर अधिकतम आयुसीमा में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दी गई है। इसके अलावा स्टाइपेंड की बात करें तो रिसर्च एसोसिएट के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 67,000/- रुपये प्रति माह के साथ HRA दिया जाएगा। वहीं जेआरएफ का 37,000 स्टाइपेंड प्ल्स HRA मिलेगा।