
JNV Admission 2025 Registration For Class 9th And 11th Lateral Entry: जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में कक्षा 9वीं और 11वीं में लेटरल एंट्री एडमिशन की प्रक्रिया जारी है। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने कुछ समय पहले ही इस संबंध में नोटिस जारी कर जानकारी दी थी। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर है। इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं, जिसका पता है navodaya.gov.in
JNV में 9वीं और 11वीं मेंलेटरल एंट्री प्रवेश परीक्षा (Lateral Entry Exam) का आयोजन नवोदय विद्यालय समिति द्वारा कराया जाता है। इस बार ये परीक्षा 8 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसमें मेंटल एबिलिटी, इंग्लिश, साइंस, सोशल साइंस और मैथमेटिक्स आदि विषयों से सवाल आते हैं। सभी टॉपिक से 20 सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। जेएनवी कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
आवेदन करने के लिए ये जरूरी है कि जिस जिले के जेएनवी स्कूल (JNV School) के लिए आवेदन किया गया हो, छात्र उसी जिले के 8वीं और 10वीं कक्षा में पढ़ता हो। वहीं कक्षा 9वीं में दाखिला लेने के लिए छात्र का जन्म एक मई 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच होनी चाहिए। वहीं एवीएस कक्षा 11वीं में दाखिले के लिए छात्र का जन्म एक जून 2008 से 31 जुलाई 2010 के बीच होना जरूरी है।
Updated on:
23 Oct 2024, 5:24 PM IST
Published on:
23 Oct 2024, 5:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.