JEE Main 2025 Registration: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main 2025 के लिए अब तक 16 लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन किया है, जो एक नया रिकॉर्ड है। जनवरी सत्र में 13.78 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जबकि अप्रैल परीक्षा के लिए अब तक 2.30 लाख से अधिक नए अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। कुल मिलाकर, अप्रैल सेशन में परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या 16 लाख से अधिक होने की संभावना है। दूसरे सत्र की परीक्षा 1 से 8 अप्रैल 2025 तक आयोजित होगी।