शिक्षा

LU UGET Admission 2025: लखनऊ यूनिवर्सिटी यूजी एंट्रेंस एग्जाम 5 जुलाई से, देखें पूरा टाइमटेबल

LU UGET Admission 2025: लखनऊ यूनिवर्सिटी ने UGET 2025 की यूजी प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षाएं 5 जुलाई से 12 जुलाई तक होंगी। पूरी डेटशीट और एडमिट कार्ड की जानकारी यहां देखें।

2 min read
Jul 02, 2025
LU UGET Admission 2025 (Image Source: LU)

LU UGET Admission 2025: लखनऊ विश्वविद्यालय (LU) ने अंडरग्रेजुएट कोर्सेज (UG Courses) में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षाओं (UGET 2025) की तारीखों की घोषणा कर दी है। यूनिवर्सिटी के अनुसार, ये परीक्षाएं 5 जुलाई से शुरू होकर 12 जुलाई 2025 तक चलेंगी।

सभी उम्मीदवारों के लिए यह जरूरी है कि वे परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट ikounivadm.samarth.edu.in से डाउनलोड कर लें। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। साथ ही एक वैध पहचान पत्र (ID Proof) भी साथ ले जाना अनिवार्य है।

LU UGET Admission 2025: कब है आपकी UGET परीक्षा? यहां देखें

तारीखप्रोग्रामसमय
05 जुलाई 2025डी फार्मसुबह 10:30 - दोपहर 12:00
05 जुलाई 2025बीएससी (कृषि)दोपहर 2:30 - शाम 4:00
07 जुलाई 2025बीएससी (जीव विज्ञान) (NEP)सुबह 10:30 - दोपहर 12:00
07 जुलाई 2025बी.एल.एड.दोपहर 2:30 - शाम 4:00
08 जुलाई 2025बीकॉम (NEP)सुबह 10:30 - दोपहर 12:00
08 जुलाई 2025बीकॉम (ऑनर्स)दोपहर 2:30 - शाम 4:00
09 जुलाई 2025बीसीएसुबह 10:30 - दोपहर 12:00
09 जुलाई 2025बीएससी (गणित) (NEP)दोपहर 2:30 - शाम 4:00
10 जुलाई 2025बीबीएसुबह 10:30 - दोपहर 12:00
10 जुलाई 2025एलएलबी (5 वर्षीय इंटीग्रेटेड)दोपहर 2:30 - शाम 4:00
11 जुलाई 2025बीएसुबह 10:30 - दोपहर 12:00
11 जुलाई 2025बीजेएमसीदोपहर 2:30 - शाम 4:00
12 जुलाई 2025बीएफए/बीवीएसुबह 10:30 - दोपहर 2:00
12 जुलाई 2025बी.वोक. (रिन्यूएबल एनर्जी)सुबह 10:30 - दोपहर 12:00

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

सबसे पहले ikounivadm.samarth.edu.in पर जाएं।

होमपेज पर 'UG Entrance Admit Card 2025' या 'Download Admit Card' लिंक पर क्लिक करें।

अब लॉगिन पेज खुलेगा, जहां अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।

'Login' बटन दबाएं।

आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा जिसे चेक करके डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

जरूरी निर्देश

परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड और एक वैध पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर ID या ड्राइविंग लाइसेंस साथ लाना अनिवार्य है।

उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।

किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे मोबाइल, स्मार्टवॉच आदि की अनुमति परीक्षा केंद्र में नहीं होगी।

Also Read
View All

अगली खबर